सोनभद्र

संघर्षपूर्ण मुकाबले में मऊ की टीम ने सिवान को 3 रनों से हराया.

दुद्धी / सोनभद्र(मदनमोहन तिवारी)दुद्धी में चल रहे 39 वें क्रिकेट टूर्नामेंट में 9वें मैच में बुधवार को टाउन क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर क्रिकेट एकेडमी सिवान और मऊ के बीच खेला गया. टॉस क्रिकेट एकेडमी सिवान के कप्तान राजा सिंह ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने निर्धारित 19.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 232 रन बनाये.जिसमें कुलदीप ने 11 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 112 रन बनाये.गौरव ने 01 छक्के और 02 चौकों की मदद से 16 रन बनाये एवं कप्तान अरुण चौहान ने 03 छक्को की मदद से 19 रन बनाये.गेंदबाजी करने उतरी क्रिकेट एकेडमी सिवान की टीम के खिलाड़ी गिल ने अपने निर्धारित 04 ओवरों में 54 रन देकर 03 विकेट हासिल किया.रोहित ने 04 ओवरों में 37 रन देकर 04 विकेट हासिल किया. तथा जेपी जेपी यादव ने 04 ओवरों में 30 रन देकर 01 विकेट हासिल किया.दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते करने उतरी कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 229 रन बनाये. जिसमें बिट्टू ने 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 100 रन बनाये.राजा ने 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाये.
रोहित ने 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाये,अभिषेक ने 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 18 रन बनाये.गेंदबाजी करते हुए मऊ टीम के खिलाड़ी विवेक ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.शिवम यादव ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
अरुण भारद्वाज ने 4 ओवरों में 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया व आशिष ने 2 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.इस तरह से संघर्षपूर्ण मुकाबले में मऊ की टीम ने कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान की टीम को 3 रनों से पराजित किया. मऊ टीम के खिलाड़ी कुलदीप चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर, मुख्य अतिथि दिलीप पांडेय के हाथों पुरस्कृत किया गया. आज के मैच के निर्णायक इकबाल कुरैशी व सफीउल्ला खान रहे. कमेंटेटर की भूमिका में रजत, ओमकार, जमील एवं स्कोरर की भूमिका में आयन अयाज रहे.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App