सोनभद्र

पिता ने बेटी को दहेज के लिए पिपरी निवासी से हत्या किये जाने का लगाया था आरोप बेटी पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ जिंदा मिली

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता 9450321031) पिता ने बेटी को दहेज के लिए पिपरी निवासी से हत्या किये जाने का लगाया था आरोप बेटी पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ जिंदा मिली। दहेज के लिए हत्या का मुकदमा लड़की के पिता ने पलामू मोहमदगंज में लिखवाया था।

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार परवान चढ़ा,पिपरी तुर्रा निवासी फिरदौस को शादी के बाद बेड पर तकिया को कंबल ओढ़ाकर रात को प्रेमी के साथ दुल्हन फरार हुई थी। प्रेम प्रसंग में पिपरी तुर्रा के नव विवाहिता शगुफ्ता परवीन पिता मोहम्मद अजीमुद्दीन रेणुकूट निवासी ने पलामू मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र मे दहेज के लिए हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी उसे पुलिस ने राजस्थान से जिंदा बरामद कर लिया है। राजस्थान न्यायालय में प्रस्तुति के बाद युवती को पलामू मोहम्मदगंज लाया गया, जहा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरी निवासी युवती शगुफ्ता परवीन की शादी 8 अक्टूबर को पिपरी निवासी युवक से हुई थी। 7 दिसंबर को युवती के ससुर ने स्थानीय थाने में बहू के लापता होने की सूचना दिया था। युवती शगुफ्ता परवीन के पिता अजीमुद्दीन अंसारी ने दहेज उत्पीड़न और हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जिसमें युवती शगुफ्ता परवीन को राजस्थान से बरामद कर लिया।

इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि युवती अजमेर में अपने एक दोस्त के पास रह रही थी। उक्त युवक से उसकी दोस्ती शादी से पहले से थी। युवती के परिजनों द्वारा हत्या व अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की तकनीकी जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और युवती को उसके परिजन को सौप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App