सोनभद्र

फरार चल रहे अपराधी पे चला धर्मेंद्र सिंह का डंडा गैंगस्टर एक्ट में फरार ईनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) फरार चल रहे अपराधी पे चला धर्मेंद्र सिंह का डंडा गैंगस्टर एक्ट में फरार ईनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार।

दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत निम्न अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। महेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम घिवही दुद्धी, अखिलेश यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी कुदल कोन, सूरज कुमार पुत्र उदय चन्द्रवंशी निवासी घिवही विण्ढमगंज, आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मुड़ी समेरा विण्ढमगंज उक्त अभियोग में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिये गये विशेष निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास किए गए।

इसी क्रम मे दुद्धी एसएचओ धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन मे दुद्धी पुलिस ने बजरिये मुखबिर की सूचना पर जाबर स्थित कनहर पुल के पास से फरार ईनामिया आरोपी महेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
एसआई कुँवर सिंह, थाना दुद्धी
हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी
हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी
हे0का0 मो0 खालिद खाँ, थाना दुद्धी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App