सोनभद्र

पंडित दीनदयाल की टीम ने चोपन की टीम को चार विकेट से पराजित किया

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) टीसीडी ग्राउंड पर चोपन और पंडित दीनदयाल नगर के बीच मैच खेला गया। दीनदयाल नगर के कप्तान योगेश राणा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाएं। जिसमें आकाश ने 12 छक्का और 7 चौकों की मदद से 115 रन बनाएं। प्राण में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए। ओम तिवारी ने 31 रन बनाएं। गेंदबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल की टीम के खिलाड़ी योगेश ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किया। अरमान आलम ने चार ओवर में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अजमत ने चार ओवर में 56 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दूसरी पाली में बल्लेबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोखर 240 रन बनाए। जिसमें आपकी ने 12 छक्का और 10 चौकों की मदद से 132 रन बनाएं। योगेश ने तीन छक्का और पांच चौके की मदद से 42 रन बनाएं। अरमान ने एक छक्का एक चौके की मदद से 12 रन बनाएं। गेंदबाजी करते हुए चोपन की टीम ने आदित्य चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किया। आकाश ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किया। विनीत ने चार ओवर में 46 रन लेकर एक विकेट हासिल किया। इस तरह पंडित दीनदयाल की टीम ने चोपन की टीम को चार विकेट से पराजित किया। पंडित दीनदयाल की टीम के खिलाड़ी आक़िफ़ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। आज के मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद खाँ व इकबाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका ओंकार व अंकुर एवं इरफान खिलाड़ी स्कोरर की भूमिका अयाज ने निभाई। सोमवार का मैच पंडित दीनदयाल और ओबरा के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App