सोनभद्र

चोपन में गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन में गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही चोपन बाजार स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद, नगर में भव्य जुलूस और झांकी निकाली गई, जिसमें जत्थेदारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। छोटे-छोटे बच्चों ने भी कृपाण लेकर करतब दिखाए, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया, जिससे कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए मौजूद ग्रंथियों द्वारा गुरु साहेब के बारे में और उनके विचारों का वर्णन किया गया।इस दौरान गुरु साहेब के पंच प्यारो के बारे में श्रोताओं को भजन के माध्यम से ग्रंथियों द्वारा बताया गया ,किन कारणों से गुरु साहेब ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और उन्होंने सिखों को पांच ककार (केश, कंघा, कड़ा, कच्छा, कृपाण) का महत्व बताया था?जुलूस में जो बोले से निहाल का नारा गूंज रहा था। महिलाएं सड़को पर झाडूलगकर गुरु साहिब के जलूस का रास्ता साफ करते देखी गई। इस अवसर पर जुलूस में सतनाम सिंह ,परविंदर सिह, अजय सूद, जीत सिह, कुलविंदर सिह, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,समेत बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों समेत स्थानीय नगर के रहवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App