सोनभद्र

चेन्नई कमाने गए युवक की सड़क हादसे मे मौत के बाद गाँव मे शव पहुंचते ही परिजनों मे मचा कोहराम।

बभनी/ सोनभद्रअजीत पांडेय)बभनी क्षेत्र के अंतर्गत पोखरा गाँव पंचायत के नवाटोला मे उस वक़्त मातम छा गया ज़ब नवाटोला निवासी हरि प्रसाद (27) की चेन्नई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, हरि प्रसाद पांच साल पहले चेन्नई कमाने गए थे और वहां एक टूल्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे।पिछले रविवार रात लगभग 11 बजे काम से लौटते समय और होटल में खाना खाने के बाद वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। पहले एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी, फिर एक कार ने रौंद दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरि प्रसाद अपने माता-पिता राम प्रसाद और शांति देवी के चार बच्चों में सबसे बड़े थे। मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक का शव रविवार को एम्बुलेंस से नवाटोला गांव पहुंचा। इस घटना ने बभनी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न स्थानों पर जाने वाले युवाओं के परिवारों में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App