सोनभद्र

क्षेत्राधिकारी पिपरी की कार की टक्कर से महिला की मौत, खाई में पलटी गाड़ी, कई घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मुर्धवा मोड़ के पास वाहन की टक्कर हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि क्षेत्राधिकारी पिपरी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव हिंडालको चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है। महिला सड़क के किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
महिला को टक्कर लगते ही चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीओ पिपरी समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कारवाई शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App