सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नववर्ष-2026

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के प्रशासनिक भवन एवं सर्विस बिल्डिंग स्टेज-1 में नववर्ष 2026 का स्वागत उत्साहपूर्वक केक काटकर किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है और सभी के सामूहिक प्रयासों से परियोजना ने निरंतर प्रगति की है।
अपने संबोधन में श्री श्रीवास्तव ने यह भी उल्लेख किया कि विद्युत उत्पादन के परंपरागत क्षेत्रों के साथ-साथ एनटीपीसी हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में त्रिवेणी एवं कल्याण केंद्र में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नव वर्ष का स्वागत किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App