सोनभद्र

घरेलू विवाद में महिला ने जेठ की पीट-पीटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह हरिजन बस्ती में बुधवार की देर शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला ने अपने जेठ 35 वर्षीय अनिल पुत्र राजाराम की चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में रखवा दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में घरवालों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस तक पहुंच गई।
ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी ने युवक की मौत की पुष्टि की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम ने मोबाइल फोन पर बताया कि उन्हें घरेलू विवाद की सूचना मिली है, हालांकि मौत की जानकारी उन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं मिली है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग स्तब्ध हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App