सोनभद्र

खैराही- किरवानी संपर्क मार्ग को लेकर विधायक व मंत्री को सौपा पत्र

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोड़ को सौंपा पत्र

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग को लेकर ओबरा विधायक एवं सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोड़ को पत्र सौंप कर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई।मंडल मंत्री भाजपा एवं आगामी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी म्योरपुर सोनाबच्चा कत्रौजिया ने पत्र के माध्यम से बताया की खैराही मे स्व शोभनाथ के घर से लेकर पूर्व प्रधान किरवानी तक की सड़क एवं संपर्क मार्ग बीस वर्ष वर्ष पूर्व ईटों की बनाई गई थी,जो इस समय गड्ढे में तब्दील हो गई है एवं कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। जिसके कारण स्कूली बच्चे ग्रामीण एवं बुजुर्गों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस सड़क पर कई बार दुर्घटना होने से लोगों के पैर एवं हाथों की हड्डी टूट चुके हैं।ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव गोड़ ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा।पत्र सौपने वाले मे मौजूद सोनाबच्चा कत्रौजिया,पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद,समाजसेवी प्रशांत दुबे रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App