सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के सरिया सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के सरिया सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है।

आवेदक शिव कुमार वर्मा पुत्र बच्चा वर्मा निवासी तमकुही रोड पोस्ट सेवरही, थाना सेवरही कुशीनगर (वर्तमान पता –कालोनी, विवेकानन्द स्कूल के पास, 6B-442, एनटीपीसी शक्तिनगर), जो कि बीएचईएल के सब कॉन्ट्रैक्ट पर कमल बिल्डर्स, शक्तिनगर में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 216/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना किया जा रहा था। बजरिये मुखबिर की सूचना पर पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास से दो आरोपी अंकित भारती पुत्र राम लल्लू भारती, निवासी निमियाटाड़ बस्ती शक्तिनगर, रोहित भारती पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी निमियाटाड़ बस्ती शक्तिनगर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
चोरी का सरिया 20 सरिया (32 एमएम)
प्रत्येक की लम्बाई 6 मीटर

गिरफ्तार करने वाली टीम
कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर
एसआई रंजीत कुमार
एसआई दिनेश गौतम
हे का अशोक सिंह
का शैलेश कुमार
का पंकज कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App