सोनभद्र

बड़े उत्साह से क्रिसमस गीत पर झूमे बच्चे

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के क्रिश्चियन चर्च दुद्धी में मेरी क्रिसमस डे के कार्यक्रम कर धूमधाम से मनाया। सांता क्लाज ने बच्चों को केक व टॉफियां वितरित किया। मेरी क्रिसमस गीत पर बच्चों ने नृत्य भी बड़े उत्साह से किया। क्रिश्चियन चर्च परिसर में बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सांता क्लाज, मदर मैरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सांता क्लाज को देखकर बच्चे खुश हो गए। बच्चों ने सांता क्लाज से टाफियां व उपहार लिए। वी विश यू मेरी क्रिसमस गीत पर बच्चों ने नृत्य पेश किया। चर्च के फादर मिथिलेश मसीह व कृपाओं की माता चर्च के फादर टाइट्स लोबो ने क्रिसमस डे के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर फादर मिथिलेश मसीह, प्रवीण दास, कमल कानू, सरफ़राज़ मसीह, पियर्सन मसीह, निर्मल बेंजामिन, बाबा मसीह, अभिषेक मसीह, शबशा नवीन दास, शिरीन मसीह, अजित, इम्मानुएल, सुधा मसीह, अरविंद, अजित मसीह सहित कस्बा के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App