सोनभद्र

महिला का वेश धारण कर झपट्टामार चोरी करने के 3 आरोपी डेढ़ दर्जन मोबाइल के साथ गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) महिला का वेश धारण कर झपट्टामार चोरी करने के 3 आरोपी डेढ़ दर्जन मोबाइल के साथ गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा झपट्टामारी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

चोपन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में पूर्व में हुई झपट्टामारी में संलिप्त अभियुक्त पुनः झपट्टामारी की योजना बना रहे हैं तथा आज बरामद मोबाइल फोन लेकर बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में हैं।

सूचना पर थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस टीम द्वारा तेलगुड़वा चौराहे से आगे शौचालय के पास सड़क किनारे जंगल में घेराबंदी की गई। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर 3 आरोपी मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.अटल घसिया पुत्र राजकुमार घसिया, निवासी चुर्क मोड़, सर्किट हाउस के पास, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष
2.रोहित विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता—डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन), उम्र लगभग 26 वर्ष
3.धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष

फरार आरोपी के नाम
सोनू, शिवकुमार, विकास यादव (निवासी—चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज),
कृष्णा सिंह, पिंटू घसिया (निवासी—थाना कोन, जनपद सोनभद्र)

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य सोनू महिला का वेश धारण कर सड़क पर वाहन चालकों को रोकता था तथा उन्हें जंगल की ओर ले जाकर पीछे से मोबाइल व नकदी की झपट्टामारी की जाती थी। झपट्टामारी के पश्चात मोबाइल फोन बिहार ले जाकर कम दामों में बेच दिए जाते थे, और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।

बरामदगी का विवरण
18 अदद मोबाइल फोन
₹2320/- नकद
01 अदद लेडीज सूट
स्त्री श्रृंगार का सामान

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री कुमुद शेखर सिंह
प्रभारी डाला उप निरीक्षक श्री आशीष पटेल
उप निरीक्षक श्री विनोद कुमार यादव
उप निरीक्षक श्री राम सिहासन शर्मा
हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव
हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव
हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह
कांस्टेबल शिवम
कांस्टेबल राहुल कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App