सोनभद्र

कुएं में फिसलकर गिरने से युवक की मौत

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार की रात को चौना गांव निवासी युवक की कुएं में पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। परिजनों शोरगुल सुनकर कुएं के पास पहुंचे लेकिन युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय पुत्र मटूरन निवासी चौना अगरिया टोला में घर के पास कुएं में पानी भरने गया था और अचानक पैर फिसल गया और कुएं में गिर कर गहरे पानी में चला गया शोरगुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक अजय गहरे पानी में डूब कर मर गया। रात भर परिजन कुएं में शव निकालने का प्रयास करते रहे परिजन घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दिए बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। बभनी पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। इस बाबत एसआई सरफराज ने बताया कि पिता मटूरन की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कारवाई में जुट गई है नवयुवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App