सोनभद्र

कमल नयन दुबे ने शक्तिनगर जेवर लूट के आरोपी का किया एनकाउंटर पैर मे लगा गोली पिस्टल कारतूस जेवरात बरामद

शक्तिनगर/सोनभद्र कमल नयन दुबे ने शक्तिनगर जेवर लूट के आरोपी का किया एनकाउंटर पैर मे लगा गोली पिस्टल कारतूस जेवरात बरामद। शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास से स्वर्णाभूषण व अन्य जेवरात की लूट की घटना में संलिप्त आरोपी घायल कब्जे से 1 पिस्टल .32 बोर, 2 खोखा कारतूस .32 बोर एवं जेवरात 1 सफेद धातु की सिकड़ी, 8 जोड़ा पायल सफेद धातु, 01 पीस पायल सफेद धातु, 13 पीस तावीज सफेद धातु का (चौड़ा डिजाइन 5 व गोलाकार 8), 1 बच्चे का चुड़िला सफेद धातु, 9 बिछिया सफेद धातु, 4 लाकेट सफेद धातु का, 1 जोड़ा चार तल्ला झुमका पीली धातु की, 1 लाकेट पीली धातु की, 6 नाक की रिंग पीली धातु बरामद।

शक्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत नकदी व जेवरात की लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 304(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के नेतृत्व मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे को बजरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि पूर्व में बस स्टैण्ड, काली मन्दिर के पास हुई लूट की घटना मे शामिल अभियुक्त हैलीपैड रोड पर झरना बस्ती के आगे मोड़ के पास मौजूद है, जो किसी का इंतजार कर रहा है, उसके पास अवैध असलहा और लूट की घटना मे लूटा गया सोने-चांदी के जेवरात भी है। उक्त सूचना पर शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर आकर घेराबंदी किया गया जिसमें पुलिस टीम से घिरता देख अभियुक्त के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कारवाई किया गया जिसमे आरोपी के बाये पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास घटनास्थल से 1 पिस्टल .32 बोर, 2 खोखा कारतूस .32 बोर एवं लूटे गए जेवरात जिसमें 01 सफेद धातु की सिकड़ी, 8 जोड़ा पायल सफेद धातु, 1 पीस पायल सफेद धातु, 13 पीस तावीज सफेद धातु का (चौड़ा डिजाइन 5 व गोलाकार 8), 1 बच्चे का चुड़िला सफेद धातु, 9 बिछिया सफेद धातु, 4 लाकेट सफेद धातु का, 1 जोड़ा चार तल्ला झुमका पीली धातु की, 1 लाकेट पीली धातु की, 6 नाक की रिंग पीली धातु की बरामदगी कर पुलिस मुठभेड़ मे घायल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी साजन पुत्र राजन निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर को ईलाज हेतु सीएचसी अनपरा भेजवाया गया है जहा वह ईलाजरत है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 309(4), 317(2),109(1) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम में बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कारवाई प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

पूछताछ के दौरान आरोपी साजन द्वारा बताया गया कि इस लूट की योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी, जहाँ वह, सोनू, रोशन व रोहित चारों उपस्थित थे। योजना के तहत रोहित का कार्य सोनार द्वारा दुकान बंद कर घर के लिए निकलते ही फोन के माध्यम से सूचना देना था। घटना वाले दिन सोनार के दुकान बंद कर घर की ओर जाते समय रास्ते में रोशन व सोनू ने मिलकर उसे असलहा सटाकर भयभीत किया तथा जेवरात से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। लूट में प्राप्त हिस्से में से मुझे जो हिस्सा मिला था, वह यही है। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त घटना के बाद रोशन व सोनू ने हम लोगों से कहा कि नगर उटारी गढ़वा झारखण्ड मे भी इसी प्रकार की एक अन्य लूट की घटना कारित करनी है, किन्तु वह तथा रोहित उसमें नहीं गए। रोशन व सोनू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 29.11.2025 को नगर उटारी, जिला गढ़वा में एक सोनार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उनके द्वारा फायरिंग की गई थी तथा सोनार को गोली लगा था।

फरार आरोपी का विवरण
01. रोशन कुमार पुत्र विजय राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02. सोनू पुत्र सदन राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03. रोहित पुत्र राजेश राम निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीम
01. थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे मय हमराही जनपद सोनभद्र।
02. चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 श्री जितेन्द्र सरोज मय हमराह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 श्री रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 दिनेश भारती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
05. का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
06. का0 रामजी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू
Download App