सोनभद्र

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के नाम पर एआई जनित फोटो से ब्लैकमेलिंग और जेवर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एआई जनित आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग और जेवर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वाशिम खान के रूप में हुई है, जिसे जयपुर के करीमनगर से पकड़ा गया।
यह कारवाई एक युवती के परिजन की शिकायत पर की गई, जिसने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे मित्रता स्थापित किया। इसके बाद उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करके फर्जी/आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने शादी के लिए रखे गए उसके सभी जेवरात हड़प लिए और लगातार धमकी देकर और अधिक जेवर व धनराशि की मांग कर रहा था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर इस मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2025 धारा 318(4), 308(2) बीएनएस व 66 D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व मे एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए राजस्थान जाकर धोखाधड़ी व उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त वाशिम खान पुत्र नबाब खान, निवासी सांगानेर, राजस्थान को करीमनगर, जयपुर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से उत्पीड़न में प्रयुक्त एप्पल मोबाइल फोन सहित अन्य मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि पीड़िता की शादी हो जाने के बावजूद भी अभियुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तैयार किए गए फर्जी फोटो के आधार पर उसे लगातार मानसिक उत्पीड़न एवं ब्लैकमेल कर रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी, एसआई धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल योगेश यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App