सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण पर दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम और विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में हुई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी और जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। मासिक अपराध गोष्ठी से पहले एक सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न थानों और शाखाओं से आए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस बल का मनोबल बना रहे और वे निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में हुए अपराधों की माहवार समीक्षा की गई। इसमें 03 वर्ष से अधिक समय से लंबित वांछित अभियुक्तों, 03 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं, गंभीर व संगठित अपराधों, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, गिरफ्तारी की प्रगति, जमानत पर छूटे अभियुक्तों की निगरानी, मालखाना प्रबंधन, जब्त वाहनों के विधिक निस्तारण, CEIR पोर्टल से मोबाइल रिकवरी, SID पोर्टल से लिंक विवेचनाओं और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई सहित कुल 16 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने और एनडीपीएस व महिला अपराधों के मामलों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाने पर जोर दिया। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने महिला अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और पीड़िता केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App