सोनभद्र

लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 50 वां स्थापना दिवस समारोह हुआ सम्पन्न

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 50वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई गई और वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन वीरेंद्र गोयल, अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन जेएन श्रीवास्तव, इंडक्शन अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन निधि कुमार, की-नोट स्पीकर पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल, डिप्टी डीजी लायन बिमल चौकसी, रीजन चेयरपर्सन लायन ओपी सिंह और जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। लायन आशू सिंह ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन निधि कुमार ने रोशन चौरसिया, पल्लवी चौरसिया, रघुबर प्रसाद मौर्या, इंद्रावती मौर्या और शैल पाठक को क्लब की सदस्यता दिलाई। सभी नए सदस्यों ने निष्ठापूर्वक शपथ ली।
इसके बाद, पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन जेएन श्रीवास्तव ने वर्ष 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया। अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक और कोषाध्यक्ष संगम कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें ओबरा गौरव से बृजेश तिवारी, अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा, अमित सेठ और अमलोरी से श्याम बाबू शामिल थे। मुख्य अतिथि लायन वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मंडल 321 ई. में लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के उत्कृष्ट कार्यों की सदैव सराहना की जाती है। कार्यक्रम का संचालन दया सिंह और किशोरी सिंह ने किया, जबकि प्रोग्राम चेयरपर्सन पवन कुमार जैन और विमल अग्रवाल ने समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया। अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App