सोनभद्र

15 से 19 दिसंबर तक 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि यह अभियान 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए।स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App