सोनभद्र

एडिशनल एसपी ने पिपरी थाना का औचक  निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) एडिशनल एसपी ने पिपरी थाना का औचक निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने पिपरी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की संपूर्ण कार्यप्रणाली का सूक्ष्म एवं गहन अवलोकन किया गया। इस क्रम में थाना कार्यालय, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, लंबित एवं निस्तारित विवेचनाओं, आईजीआरएस प्रकरणो तथा थाना परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्था का परीक्षण किया गया। उन्होने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों की प्राप्ति, निस्तारण एवं परामर्श व्यवस्था की समीक्षा की गई। एडिशनल एसपी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पीड़ित महिलाओ को त्वरित सहायता, उचित मार्गदर्शन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाए जाने पर विशेष बल दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित
Download App