सोनभद्र

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल निर्माण का शुभारंभ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में आगामी 24 दिसंबर 2025 से आयोजित होने वाले श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार की देर शाम महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान से बल्ली पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि समिति अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन में 31वें श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ की तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को श्री राम दरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि 24 दिसंबर से नगर में मानस पाठ की चौपाइयां गूंजने लगेंगी। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 111 भूदेव महायज्ञ में सहभागिता करेंगे। नगरवासियों तक मानस पाठ की ध्वनि पहुंचाने के लिए पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए जाएंगे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान भक्तिमय वातावरण के साथ नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहेगा। बल्ली पूजन कार्यक्रम में शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, रामविलास सोनी, मनीष केडिया, राजेश, रोहित केडिया, मन्नू पाण्डेय, बृजेश दुबे, कुशल त्रिपाठी, शुभम शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App