सोनभद्र

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सोनभद्र में एआई–एमएल शार्ट टर्म कोर्स का समापन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राजकीय इंजीनियरिंग कालेज सोनभद्र में पिछले एक सप्ताह से संचालित शॉर्ट टर्म कोर्स रिसेंट पैराडाइम्स इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समापन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र में आरजीआईपीटी (RGIPT) के डॉ. संतोष कुमार मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डा मिश्रा ने नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग विषय पर व्याख्यान देते हुए वन हाट एनकोडिंग, वर्ड2वेक, आरएनएन, एलएसटीएम और ट्रांसफॉर्मर जैसे आधुनिक तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने एलएसटीएम के माध्यम से सेंटिमेंट एनालिसिस पर हैंड्स आन लैब सत्र भी कराया, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. गीतम् सिंह तोमर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सुरक्षा एवं गोपनीयता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में एआई और मशीन लर्निंग का ज्ञान छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे करियर की व्यापक संभावनाएं खुलती हैं।

कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डा अमोद कुमार तिवारी ने छात्रों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने भी कोर्स के सफल आयोजन पर अपने विचार साझा किए। डा कल्पना सिंह ने पूरे सप्ताह चले प्रशिक्षण सत्र का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

समापन अवसर पर डा आशीष रंजन मिश्रा,डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अंत मे डा मैनेजर यादव ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App