सोनभद्र

सोनभद्र के रमाशंकर पांडेय का अंतरराष्ट्रीय परचम, दुबई प्रतियोगिता के लिए चयन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र जनपद के युवा फिटनेस प्रशिक्षक रमाशंकर पांडेय ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के क्रम में रमाशंकर पांडेय का आगामी 7 से 9 फरवरी 2026 को दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक ने रमाशंकर पांडेय को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने दुबई प्रतियोगिता के लिए चयन पर बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि अति दुर्गम जनपद सोनभद्र से निकलकर विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर रमाशंकर पांडेय ने विश्व स्तर पर फिटनेस के क्षेत्र में मिसाल कायम की है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि रमाशंकर ने केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है और सरकार आगे भी खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।
इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी एवं रमाशंकर पांडेय के बड़े भाई जयशंकर पांडेय ने बताया कि यह परिवार और जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि रमाशंकर अपने गुरु प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 4 से 6 घंटे कठिन अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि बाडी बिल्डिंग को भी प्रदेश सरकार खेलों में शामिल करे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाएं सामने आ सकें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App