सोनभद्र

रौप में न्यायालय भवन निर्माण की मांग, प्रशासनिक न्यायाधीश से मिला डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को माननीया सुश्री न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, प्रशासनिक न्यायाधीश सोनभद्र से शिष्टाचार भेंट हेतु मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट द्वारा न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने उन्हें भारत के संविधान का मोमेंटो भेंट किया। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, राजेश कुमार मौर्य एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने प्रशासनिक न्यायाधीश को जनपद की प्रमुख न्यायिक एवं अधिवक्ता संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से रौप में प्रस्तावित नए न्यायालय भवन के शीघ्र निर्माण तथा अधिवक्ताओं के बैठने हेतु भवन निर्माण की मांग रखी गई।
इस पर न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला ने सभी समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं, विशेषकर नवीन अधिवक्ताओं, को सीखने, समझने और अनुशासन के साथ कार्य करने की सलाह दी तथा बार और बेंच के समन्वय से न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार राव, राजेश यादव, संदीप जायसवाल, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राम गुल्ली, टीटू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव, मुहम्मद याकूब, शाहनवाज आलम खान, रमेश चंद्र सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App