सोनभद्र

बरवाटोला में सड़क जर्जर,ग्रामीण परेशान मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र के बरवाटोला गांव में रामलाल बियार के घर से डूमरहर मस्जिद तक दो किलोमीटर सम्पर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत का मांग किया।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। यह मार्ग बरवाटोला को चपकी शीश टोला मार्ग से जोड़ता है। दुसरी तरफ डूमरहर होते हुए किरवानी छत्तीसगढ़ को जोड़ता है।लगभग 20 से 25 वर्ष पूर्व बनी इस सड़क की उसके बाद से कोई मरम्मत नहीं हुई है। अब सड़क पर केवल उखड़ी हुई गिट्टी ही दिखाई देती है और इसका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हो गए हैं कि वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।इस स्कूल जाने वाले छात्रों को भी रोजाना खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और समय पर स्कूल पहुंचने की चिंता बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है और कई सालों से कोई मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीण कन्हैयालाल गुप्ता, रामप्यारे, रामलाल, चन्द्र प्रकाश, संतोष, राजेन्द्र आदि ने प्रदर्शन किया
इन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क के निर्माण और मरम्मत कार्य को तत्काल शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App