सोनभद्र

पालिटेक्निक कालेज के छात्र का शव हास्टल में लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) लोढ़ी स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज मे हास्टल में पंखे से लटका एक छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र का शव बरामद होने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तथा घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र युवराज सिंह 22 पुत्र बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र जय प्रकाश नगर निवासी मंटू सिंह का पुत्र बताया जाता है। मृत छात्र पालिटेक्निक कालेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। जो पालिटेक्निक कालेज के हास्टल में कई छात्रों के साथ रहता था। छात्रो की परीक्षा चल रही थी, कुछ छात्र जब परीक्षा देकर कमरे में लौटे तो देखकर अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद कालेज प्रबंधन, शिक्षक एवं हास्टल के वार्डन भी इकट्ठा हो गए। उसका शव कमरे में लगे पंखे पर गमछा के सहारे लटक रहा था। वही घटना की सूचना पर हास्टल प्रशासन एवं छात्रो मे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे छात्र का शव लटकने की सूचना मिली। फिलहाल परिजनों को सूचित करने बाद पूरे मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि परिजनो के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के आते ही अग्रिम कारवाई की जाएगी। पुलिस कालेज प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है। कालेज के प्रिंसिपल बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा चल रही थी, बाकी छात्र पेपर देने गए थे। छात्र जब परीक्षा देकर अन्य छात्र लौटे तो इसका शव कमरे में लटक रहा था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर...
Download App