सोनभद्र

बेसिक शिक्षा विभाग के मूल्यांकन में कोन ने प्राप्त किया पहला स्थान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बेसिक शिक्षा विभाग के मूल्यांकन में कोन ब्लाक ने पूरे सोनभद्र जिले में एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के कारण यह सफलता मिली। इस मूल्यांकन में इंस्पायर्ड अवार्ड, स्वच्छ विद्यालय, यू-डाइस पोर्टल और छात्र उपस्थिति जैसे बिंदुओं को आधार बनाया गया था। इस रैंकिंग में राबर्ट्सगंज ब्लाक दूसरे और नगवां ब्लाक तीसरे स्थान पर रहे।
बेसिक शिक्षा विभाग के मूल्यांकन में कोन ब्लाक काफी दिनों से पिछले चल रहा था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार की तैनाती के बाद से ही कोन ब्लाक विभागीय पैरामीटर के अनुसार लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। दुरूह क्षेत्र का ब्लाक कोन जहा शिक्षा विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में पुनः प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें कि प्रत्येक माह जिले द्वारा अनेक प्राथमिक कार्यों को लेकर डेटा के अनुरूप रैंकिंग जारी की जाती है। जिसमें लगातार कोन ब्लाक प्रथम स्थान हासिल किया हुआ है। अध्यापकों की कमी से जूझते हुए भी लगातार श्रेष्ठ साबित करना अपने आप में ये दर्शाता है कि यहां के अध्यापक अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। जहां एक ओर अध्यापकों के अतुलनीय कार्यों की प्रशंसा हो रही है वहीं दूसरी ओर बीईओ विश्वजीत कुमार के कुशल प्रशासनिक निर्णय एवं तेजतर्रार कार्यशैली की भी खूब चर्चा हो रही है। नाम न छापने के शर्त पर कई अध्यापकों ने बताया कि जब से विश्वजीत कुमार कोन ब्लॉक में आए हैं तबसे एक अलग माहौल कायम हुआ है। इसी का नतीजा है कि प्रत्येक माह कोन ब्लॉक श्रेष्ठ बना हुआ है। वही इस पूरे सफलता का श्रेय विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं बल्कि कोन ब्लॉक के सभी अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और पूरे स्टाफ की मेहनत का परिणाम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कोन ब्लाक के बीईओ व उनके अधीनस्थ शिक्षकों को उनके बेहतर कार्य की सराहना करते हुए शुभकामना दिया। बीएसए ने अन्य ब्लाक के बीईओ को भी बेहतर शिक्षा स्तर और विभागीय मानकों पर खरा उतरने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App