सोनभद्र

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में मनाया गया संविधान दिवस , कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

सोनभद्र( विकास द्विवेदी)

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को संविधान दिवस गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ-पाठ कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस न्यायपूर्ण और समानतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प वास्तव में संविधान की मूल भावना को देश के हर व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है। हमें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। सरकारी कर्मचारी जनता की उम्मीदों और प्रशासनिक प्रणाली के बीच की कड़ी हैं, इसलिए उनके लिए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस केवल परंपरा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति नवीनीकृत संकल्प का दिन है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को व्यवहार में उतारना ही सच्चा संवैधानिक सम्मान है।
कार्यक्रम में बीडीओ लालजी शुक्ला ने कहा कि सभी विकास कार्य संवैधानिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं। जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा, बिजेंदर भारती, पतलू भारती, संजय राम, मंगरु प्रसाद, आलोक रावत, संजय पासवान, मनोज कश्यप, आज़ाद सोनकर, देवानंद पाठक, रवि राम, अखिलेश राव, घनश्याम भारती, अनिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App