सोनभद्र

अपडेट – खनन विभाग की लापरवाही से खदान धसने से कई लोगो के दबे होने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू मे जुटी घटना मे दोषी के गिरफ्तारी के लिये टीम गठित

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) खनन विभाग की लापरवाही से खदान धसने से कई लोगो के दबे होने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू मे जुटी घटना मे दोषी के गिरफ्तारी के लिये टीम गठित।

ओबरा बिल्ली खनन क्षेत्र, रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स के खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से कई श्रमिक पत्थर के नीचे दब गये थे।

सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ओबरा और क्षेत्राधिकारी घटना स्थल पर पहुचे थे। ओबरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया।

कुछ ही देर बाद एडीजी, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल तथा आईजी भी घटना स्थल पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा तेजी से बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के आवश्यक निर्देश दिए।

रात मे एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुँच गईं। वर्तमान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जनपद पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाने एवं दबे मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य कर रही हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक एक मजदूर के शव को बरामद किया गया है।

इस संबंध मे ओबरा थाना पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में दोषी व्यक्तियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर दिया गया है जाच एवं विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App