सोनभद्र

अमौली गांव मे संदिग्ध परिस्थितियो मे ससुराल मे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव मे संदिग्ध परिस्थितियो मे शिखा शुक्ला का शव उसके ससुराल मे फंदे से लटकता मिला। मृतका के ससुर भाजपा के नेता और गांव के प्रधान हैं। उसका शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई अनूप पांडेय का आरोप है कि उसके जीजा का गांव की ही महिला से अवैध संबंध था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर कला गांव निवासी शिखा का विवाह वर्ष 2018 में अमाैली गांव निवासी ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के पुत्र सुनील शुक्ला के साथ हुई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक उसकी कोई आवाज नहीं आई तो ससुराल वालों को आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि शिखा का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उन्हाेंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी
Download App