सोनभद्र

आटो रिक्शा बाइक मे भिड़ंत सहायक अध्यापिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल आटो रिक्शा पलटा

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम सभा के बहेराटोला के समीप बाइक से विद्यालय से घर जाते समय तथा विपरीत दिशा से आ रही एक आटो रिक्शा के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार सहायक अध्यापिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।व ही टक्कर के बाद आटो रिक्शा पलट गया तथा आटो चालक आटो रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा चालक सवारी बैठाकर द्रुत गति से आटो चला रहा था जो टर्निंग मोड पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराया और पलट गया। संजोग अच्छा था कि आटो रिक्शा में सवार लोगों को चोटें नहीं आयी। वही बाइक चालक गिरजा शंकर गिरी पुत्र मनबोध गिरी निवासी ग्राम मारकुंडी मीनाबाजार तथा प्राइमरी पाठशाला कुसहिया में तैनात सहायक अध्यापिका श्वेता चतुर्वेदी निवासी राबर्ट्सगंज को गंभीर चोटे आयी हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रत्यक्ष दर्शन के मुताबिक सहायक अध्यापिका श्वेता चतुर्वेदी नित्य दिन की भाति विद्यालय से छुट्टी हो जाने के पश्चात बाइक से वापस मारकुंडी मोड़ जा रही थी कि बीच रास्ते में ही दुर्घटना घटित हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App