सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पशु तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,6 पशु बोलेरो पिकअप बरामद

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरी) म्योरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पशु तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,6 पशु बोलेरो पिकअप बरामद।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 04.11.2025 को रात्रि लगभग 00:30 बजे म्योरपुर ब्लॉक के पास से अभियुक्त शाहिद अंसारी पुत्र अयूब अंसारी निवासी ग्राम गिरजापुर थाना औडरी जनपद सुरजपुर (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पिकअप वाहन संख्या JH03Z1923 से 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा) को क्रूरता पूर्वक लादकर वाराणसी ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 142/25 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
शाहिद अंसारी पुत्र अयूब अंसारी निवासी ग्राम गिरजापुर थाना औडरी जनपद सुरजपुर (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 25 वर्ष ।

वांछित अभियुक्त का विवरण
इवरार अंसारी पुत्र इसहाक अंसारी निवासी कौरवाडीह थाना गढ़वा जनपद गढ़वा (झारखंड)

बरामदगी का विवरण
• एक पिकअप वाहन (JH03Z1923)
• 06 अदद जानवर (भैंस / पड़वा)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 अतुल कुमार यादव, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
3. का0 दीपक कुमार वर्मा, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
4. का0 सुधीर चौधरी, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।

सोनभद्र पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद में पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र... स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण
Download App