सोनभद्र

जय मंगल उरेती बने थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष,22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

थ्री स्टार क्रिकेट कमेटी म्योरपुर की बैठक दिनांक 3/11/2025 को महासचिव श्री रामचंदर रौनियार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता लेदर बॉल 26 दिसम्बर में होना तय हुआ है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। थ्री स्टार क्रिकेट कमेटी म्योरपुर इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जेएसयू प्रदेश अध्यक्ष जय मंगल उरेती को थ्री स्टार क्रिकेट क्लब का अध्यक्ष चुना गया।

महाप्रबंधक रंजीत जायसवाल,उपाध्यक्ष सुरेश केशरी, शेषमणि श्रीवास्तव जी, अमित रावत ,कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, राजन गुप्ता,महासचिव रामचंद्र रौनियार सचिव अजय अग्रहरि,महामंत्री सत्येंद्र अग्रहरी,मंत्री रजत कुमार रिक्की,मीडिया प्रभारी पंकज अग्रहरी को बनाया गया।

कमेटी के महाप्रबंधक रंजीत जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और वे अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष जय मंगल उरेती ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेल की भावना को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कमेटी इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App