सोनभद्र

दुद्धी की बेटी डॉ. मुस्कान ने चिकित्साधिकारी का पदभार किया ग्रहण,लोगों में हर्ष

दुद्धी- (मदनमोहन तिवारी) नगर निवासी पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल की सुपुत्री डॉ. मुस्कान कमल ने शनिवार को दुद्धी सीएचसी में महिला चिकित्साधिकारी का पदभार ग्रहण किया। जिससे स्थानीयजनों में हर्ष है। पढ़ाई पूरी करके घर लौटने के बाद डॉ मुस्कान ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए, अपने गृह क्षेत्र में ही लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने का निर्णय लिया। ज्ञात हो कि नगर में महिला चिकित्सक का हमेशा से अभाव रहा है।जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को महिलाओं के इलाज के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। काफी दिनों के बाद दुद्धी को डॉ मुस्कान के रूप में दूसरी महिला चिकित्साधिकारी की तैनाती मिली है।जबकि दुद्धी सीएचसी में पहले से ही एक चिकित्सक डॉ स्मिता सिंह की भी तैनाती है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ शाह आलम ने डॉ मुस्कान को बकायदा पदभार ग्रहण कराते हुए,विभागीय औपचारिकता पूरी की। उन्होंने डॉ मुस्कान को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए, लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की अपील की।डॉ मुस्कान के माता-पिता पूर्व चेयरमैन सुनीता एवं कमल कानू ने पुत्री की कामयाबी को उसके परिश्रम का फल बताया और निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।इस मौके पर डॉ संजय, संदीप सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App