सोनभद्र

पिकनिक मनाने गए डूबकर गायब दो युवकों के शव बरामद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) घोरावल तहसील क्षेत्र के मुक्खा जलप्रपात पर रविवार को पिकनिक मनाने गए डूबकर गायब दो युवकों के शव मंगलवार को बरामद हो गए।राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल निवासी नई बाजार व इंद्रजीत पुत्र रामअचल का शव को बरामद कर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।इसके पूर्व एक बुद्धू बैगा पुत्र गोटाई भी डूबकर बह गया गया था।जिसके शव को सोमवार को दोपहर बाद बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया।
बता दें कि राबर्ट्सगंज से चार युवक विशाल,शिवम्,राहुल पटेल व इंद्रजीत पटेल मुक्खा फाल पर पिकनिक मनाने आए थे।वहां वे खाना पीना कर रहे थे कि अचानक बांध के पानी खुलने पर जब तक उनको कुछ समझ में आता राहुल और इंद्रजीत डूबकर पानी में बह चुके थे।इस बीच किसी तरह मिली सूचना पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की।इस खोजबीन में एनडीआरएफ के गोताखोरों को भी लगाया गया।मंगलवार को फाल से करीब एक किमी दूर से शवों को बरामद कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।

बता दें रविवार को पिकनिक मनाने गए युवकों ने जहां जल कम था वहीं खाना पीना किए।मुक्खा बांध के फाटक के ऊपर पानी गुजरने के कारण रविवार की रात्रि 11 बजे के करीब फाटक पानी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से खोल दिया गया।इधर बढ़ते पानी से चारों युवक घिर गए।दो ने अपनी जान किसी तरह बचा लिया और दो डुबकर बह गये।हालांकि चर्चा है कि इतनी रात युवक मुक्खा फाल पर क्या कर रहे थे।सुरक्षित युवकों ने बताया कि वहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या थी।जिसके कारण 112 डायल काम नही कर रहा था।बल्कि मध्य प्रदेश का नंबर लग जा रहा था।

नेटवर्क की समस्या मुक्खा फाल पर कोई नई नही है।वहां पर नेटवर्क और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।मुक्खा फाल पर बैरिकेटिंग आदि की कोई व्यवस्था नही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App