सोनभद्र

मिशन शक्ति 5 की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) कोन थाना परिसर में सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति- 5 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5 की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे मे विस्तार से पात्रता बताते हुए आवेदन करने हेतु कहा गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी गई कि बालिकाएं इन नंबरों पर अपनी सुरक्षा हेतु शिकायत कर सकती हैं, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है। वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विस्तार से बताया गया साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया कि बालिकाएं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित कॉल आए तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कर जानकारी दे सकती हैं। इस तरह से वह अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। उपर्युक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र से केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं थाना कोन से इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह व दीक्षा तिवारी, एसएसआई राकेश राय, शिवनारायण यादव व भागवत राय, विकास कुमार, हेड कांस्टेबल विनय यादव, ईश्वर चंद्र व सुजेता भारती एवं पीएलबी कमाल अहमद एवं निगार फरजाना उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App