सोनभद्र

मां दुर्गा के पट हुआ अनावरण जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति बीजपुर के तत्वावधान में बाजार के सब्जी मंडी स्थित पूजा पंडाल में नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई।मूर्ति स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन के साथ विद्वान ब्राह्मण द्वारा माता रानी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।देर शाम ग्राम प्रधान बीजपुर श्रीमती दशमती गुप्ता पति विश्राम सागर गुप्ता ने सर्वप्रथम मुख्य द्वार का फीता काटकर पंडाल में स्थापित सभी प्रतिमाओं का पट अनावरण किया।पट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी समूचा पंडाल माता रानी की जयकारों से गूंज उठा।पट अनावरण के पश्चात आचार्य आदर्श कुमार शास्त्री ने मंगल आरती कराई।

मुख्य यजमान की भूमिका में विनोद गर्ग पत्नी निलम गर्ग ने माता रानी की आरती उतारी इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह ने अनावरण के लिए आए हुए अतिथि को माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया।वही श्रीमती दशमती गुप्ता ने पूजा समिति के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए आयोजक मंडल को नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इस मौके पर लल्लन सिंह,जयवंत सिंह, मुन्ना प्रसाद,नागेन्द्र सिंह,डब्लु सोनकर,प्रेमचंद गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता,राजेश सिंह,मन्नु तिवारी, रमेश गुप्ता,राकेश गर्ग,सोमु गुप्ता,सुजित,मंजय चौहान के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त महिलाएं पुरुष बच्चे मौजुद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के साथ मय पुलिस फोर्स पूजा पंडाल में मुस्तैद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App