सोनभद्र

वृद्धा आश्रम में मारवाड़ी युवा मंच व सोन महिला शाखा द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वृद्धा आश्रम में मारवाड़ी युवा मंच व सोन महिला शाखा द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में दंत चिकित्सक डा रोहित केड़िया ने वृद्ध जनों के दांतों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सभी को दांतों में और साथ में और भी समस्याओं की जानकारी मिली। विशेष तौर पर आंख की समस्या सबको ज्यादा है। जिसकी समस्या के समाधान के लिए हमारी संस्था ने जल्द ही आंख का कैंप लगवाएंगा। ऐसे वृद्ध जन जिनका कोई आसरा नहीं है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे। चूंकि हमारी संस्था का उद्देश्य ही समाज सेवा का है। वहां उपस्थित वृद्ध दुल्ली राम की समस्या को सुना गया। अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि ज्यादातर लोगों को गैस की भी लोगों को समस्या है। उन्होंने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध तो सभी अपने पित्रों का करते है उनको खुश करने के लिए ये कार्यक्रम इसलिए रखा गया है। जिससे हमारे पूर्वजों को और खुशी मिले के हम उन वृद्ध जनों के लिए कुछ कर रहे है जो अपने घर से बेघर रहते है। सभी वृद्ध जनों के लिए खाने का डिब्बा वितरित किया गया। अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शाखा की सचिव रंजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केड़िया, अनीता थर्ड, चित्रा जालान, पूनम केडिया, एकता केजरीवाल, ज्योति मित्तल और मीरा केडिया उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App