सोनभद्र

एनबीसी चुनाव में इंटक और सीटू ने किया गठबंधन, कर्मचारियों के मुद्दों को प्राथमिकता देने का वादा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद के कल्याण केंद्र सभागार में 8 अक्टूबर को होने वाले एनबीसी चुनाव को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में इंटक और सीटू ने चुनाव में साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया।

इंटक के एडिशनल सेंट्रल लीडर के पी चंद्रवंशी समेत एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं के महामंत्री और अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे। सीटू ने इंटक को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

बैठक में विस्थापित कर्मचारियों, आर्टिजन, डिप्लोमा धारकों और वरिष्ठ कर्मचारियों की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। इंटक और सीटू ने जीत के बाद इन मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर इंटक के महामंत्री विजय शंकर उपाध्याय और अध्यक्ष प्रसेनजीत राणा मौजूद थे। सीटू की ओर से महामंत्री गौतम कुमार और अध्यक्ष गंगा प्रसाद ने शिरकत की। दोनों संगठनों की कार्यकारिणी ने एक-दूसरे के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में रामकुमार मिश्रा, रामजी द्विवेदी, आर डी दुबे और अमित केसरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन संयुक्त मंत्री आशीष वर्मा ने किया। बैठक की व्यवस्था उपाध्यक्ष अमित रंजन और संयुक्त मंत्री रामानंद यादव ने संभाली।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App