सोनभद्र

जिला पंचायत सदस्य ने नशा मुक्ति और स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

चोपन सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

आज संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र चोपन में जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री संजीव त्रिपाठी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री भगवान दास केसरी जी नें दौरा कर नशे से पीड़ित मरीजो का उपचार, पुनर्वास और अन्य सेवाओ का जानकारी प्राप्त कर मरीजो का कुशलक्षेम लिया । संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के सभी डा, मैनेजर, व स्टाप की सेवाओ से प्रभावित होकर संजीव त्रिपाठी नें कहा कि हमारे जनपद सोनभद्र के नशा उन्मूलन मे यह केन्द्र मील का पत्थर साबित होगा साथ ही हमारे आदिवासी बाहुल्य जुगैल क्षेत्र के लिए तो यह वरदान साबित हो रहा है क्यो कि अभी तक लगभग बीस मरीज हमारे क्षेत्र के यहा इलाज करा के नशे को छोड़कर अपने परिवार के साथ खुसहाल जीवन व्यतीत कर रहे है तथा उनको देखकर और भी लोग नशा उन्मूलन के तरफ आकर्षित हो रहे है। मण्डल अध्यक्ष चोपन भगवान दास जी ने भी संकल्प हास्पिटल के सेवाओ व दैनिक ओपीडी की जमकर सराहना किया। संकल्प हास्पिटल के मैनेजर राजीव पाण्डेय ने अतिथियो का स्वागत कर संस्थान की सेवाओ को विस्तार पुर्वक बताया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App