सोनभद्र

भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत और कर्म योगी प्रेम,धीरेन्द्र दा का मनाया गया जन्म दिन

श्रम दान,सर्वधर्म प्रार्थना और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन,

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में बुधवार को कर्मयोगी प्रेम भाई का 91वां जन्मदिन के साथ सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रा सेनानी लेखक भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविंद वल्लभ पंत, खाड़ी ग्रामोद्योग के शिल्पी धीरेंद्र मजूमदार का जन्म दिन श्रम दान के साथ प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना और विचित्रा महाकक्ष में विचार गोष्ठी के साथ मनाया गया।
त्रिमूर्ति जन्मोत्सव के अवसर पर तीनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और विमल सिंह डा विभा,रविन्द्र जायसवाल , पूर्व प्रधान विष कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित किया ।वक्ताओं ने प्रेम भाई सहित दिनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमुनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित प्रेम भाई ने दक्षिणांचल में शिक्षा,स्वास्थ्य ,पेयजल सिंचाई की सुविधा के साथ देश भर में कार्यकर्ता निर्माण का कार्य किया जो आज भी सामाजिक क्षेत्र में जुड़ कर अपने अपने राज्यों में काम कर रहे है भूमि हकदारी और शराब बंदी को लेकर लोगों को राहत दिखाई उन्होंने किसानों के आर्थिक प्रगति और युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। आश्रम कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किए और प्रेरणादायी विचार साझा किए। सामूहिक श्रमदान व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ, जिसमें सभी ने उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया।क्षेत्र के फरीपान,बाकुलिया, चेतावा,बिछियारी, पीपरहर आदि स्थानों पर भी प्रेम भाई की जयंती मनाई गई। मौके पर शुभा प्रेम,देवनाथ सिंह,लाल बहादुर,सुरेश कुमार,विजय कनौजिया,बृजेश सरोज,नीता ,राकेश , प्रदीप पाण्डेय, जगत भाई, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन शिव शरण सिंह ने किया।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App