सोनभद्र

बंधी में नहाने गया युवक डूबा, खोज जारी


म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बंधी में नहाते समय बुधवार की दोपहर एक युवक डूब गया। इस दौरान उसके साथ नहा रहे अन्य युवकों ने हो हल्ला करके ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी युवक को खोजने का प्रयास कर रही थी, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बंधी में नहाते समय बुधवार की दोपहर साजू (21 वर्ष) पुत्र ईश्वरलाल नहाते समय बंधी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे अन्य युवकों ने हो हल्ला करके ग्रामीणों को बुलाया। देर शाम तक उसे खोजने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने भी युवक की खोज कराई, लेकिन वह अभी तक नहीं मिल सका था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App