सोनभद्र

खाद के लिए मारकुंडी समिति पर किसानों का फुटा गुस्सा, जमकर हुई नोक झोक

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज ब्लाक के मारकुंडी साधन सहकारी समिति पर बुधवार को खाद के लिए किसानों ने जमकर हंगामा किया। मौजूद किसानो का कहना है की पिछले दो माह से किसान खाद्य के लिए परेशान है समितियो पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।किसानो का यह भी कहना है इस वर्ष समय पर डीएपी एंव यूरिया समय से नही मिलने पर धान की पैदावार मे भारी कमी आयी है। खाद वितरण की कमी एंव अनियमितता पर समाजवादी पार्टी के पुर्व प्रत्याशी शुनील गोंड ने मारकुंडी कापरेटिव समिति पर पहुंच कर भारी नाराजगी जाहिर जताते हुए कहा की केंद्र की भाजपा सरकार लगातार किसानो को हाशिए पर रखा है किसान डीएपी एंव यूरिया के लिए घंटो मे लाइन मे लगकर बेहोश होने के साथ मौते भी हो रही है। किसानो की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी आन्दोलित है आने वाले दिनो मे किसानो की समस्या का सामाधान नही निकला गया है तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आदोलन करेगी। वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार
किसान विरोधी सरकार है। इसका जीता जागता उदाहरण तीन कृषि काला कानून है कृषि कानून आंदोलन मे 7,00से अधिक किसानो ने अपने मौतो की आहूति दी और किसान विरोधी कानून वापस कराया। देश के प्रधान मंत्री कहते है की किसानो का आय दोगुनी करेगे कितुं केंद्र मे सात साल से अधिक का समय हो गया किंतु अन्न दाता किसान भाईयो की आय दोगुनी दूर की बात है उनको समय पर ना ही डीएपी,यूरिया मिल रहा है ना बिजली। कॉपरेटिव सचिव हेमनाथ यादव का कहना है की समिति पर 700 बोरी खाद उपलब्ध थी लेकिन 1000 से ज्यादा किसान पहुंच गए थे। ऐसे में खाद का वितरण मे भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। खाद की किल्लत को कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियो की ड्यूटी लगाई गयी थी। बुधवार को खाद वितरण की मिलने पर बड़ी सूचना संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों की भीड़ देखते हुए खाद नहीं बांटी गई। इससे गुस्साए किसान हंगामा करने लगे। एडीसीओ अवधेश सिंह ने बताया की 700 बोरी खाद वितरण हो जाने पर समिती पर 300 बोरी चरणबद्ध तरिके से भेजकर किसानो को यूरिया वितरण कराया जाएगा, किसानो को धर्य करने का अपील किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App