सोनभद्र
जिला विधायलय निरीक्षक के निरीक्षण के बाद पड़री में हाई स्कूल की उम्मीद जगी, ग्रामीण उत्साहित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पड़री मे मंगलवार को जिला विधायलय निरीक्षक जय राम सिंह ने किया पड़री गाँव का निरिक्षण किया बता की पड़री गाँव मे जल्द ही हाई स्कूल खोला जायेगा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव ने बताया की इस सुदूर क्षेत्र मे आठ तक विद्यालय था कक्षा नौ से बच्चों को म्योरपुर जाना पड़ता हैं गाँव मे ही अब हाई स्कूल खुल जाने से बच्चों एव परिजनों को काफ़ी आराम हो जायेगा गाँव मे ही विद्यालय खुलने की सुचना मिलते ही ग्रामीणों ख़ुशी की लहर दौड गयी।


