सोनभद्र

61 प्रशिक्षित युवाओं को मिला रोजगार बेंगलुरू हुए रवाना

दुद्धी/सोनभद्र

दुद्धी। यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के प्रशिक्षण केंद्र से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत प्रशिक्षित युवाओं का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट बेंगलुरु स्थित UNO Minda कंपनी में हुआ है। यहां चयनित युवाओं को ₹18,000 मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया है। मंगलवार को 61 प्रशिक्षित युवाओं को भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखाकर बेंगलुरु के लिए रवाना किया। श्रवण सिंह गोंड ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कदम न केवल युवाओं के भविष्य को मजबूत करेगा बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन करेगा। इस अवसर पर यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के जनरल मैनेजर अरविंद तिवारी, क्वालिटी हेड अभिषेक त्रिपाठी, स्टेट हेड भूपेश सिंह, मैदुल तथा भाजपा नेता संजू तिवारी और गोरख अग्रहरी भी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App