सोनभद्र

*एनटीपीसी रिहंद में सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन*

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद के सतर्कता विभाग द्वारा तीन माह के सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी बीजपुर में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 550 छात्र-छात्राएँ तथा विद्यालय के प्राचार्य शामिल रहे।
समारोह के दौरान छात्रों को ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, तीन माह तक चलने वाले अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की गई ताकि विद्यार्थी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में नैतिकता एवं स्वच्छ छवि को बढ़ावा दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App