सोनभद्र

इलाके में यूरिया खाद की किल्लत के मद्देनजर शासन के द्वारा युरीया खाद्य की खेप पहुंची है किसान उचित मूल्य पर ले सकेंगे खाद

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र में मुडिसेमर रोड में स्थित मां काली मंदिर के ठीक सामने रतनलाल इंटरप्राइजेज के दुकान पर मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे 18 चक्का ट्रेलर पर लदी लगभग 900 बोरी यूरिया खाद पहुंची। जानकारी के अनुसार शासनादेश व जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार इन खादों का वितरण किसानों को उचित दर पर किया जायेगा।

निर्धारित दर 266.50 प्रति बोरी है। इसको लेकर किसानों को आश्वस्त किया गया है कि किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या मनमानी कीमत नहीं वसूली जाएगी। किसानों ने कहा कि अधिक मूल्य पर खाद बेचने की स्थिति पर वितरण कार्य विंडमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल के नेतृत्व में कराया जाए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा और किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जायेगा।

ग्रामीण किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर उचित मूल्य पर यूरिया खाद प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App