सोनभद्र

रिहन्द डैम के पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला को पिपरी पुलिस ने गोताखोरो की सहायता से बचाया

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रिहन्द डैम के पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला को पिपरी पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से बचाया। पिपरी थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने रिहन्द डैम पुल से नदी में छलांग लगा दी है। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थल पर मौजूद व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त हुई कि आरती देवी पत्नी बेचू प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 10, पशु अस्पताल के बगल मे पिपरी परिजनों से घरेलू विवाद हुआ था। इसी कारणवश वह घर से नाराज़ होकर रिहन्द डैम पुल पर पहुंची और वहीं से नदी में छलांग लगा दी। घटना स्थल पर उपस्थित कुछ लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, किंतु वह तेज़ बहाव के कारण डैम की ओर बह गई।
थाना पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद ली गई और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर द्वारा उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App