सोनभद्र

“सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने बारे में सोचने में मदद करते हैं”-डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

दुद्धी। ब्लॉक संशाधन केंद्र के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर नवनियुक्त ग्राम प्रधान श्रवण कुमार प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी एसएमसी अध्यक्ष रंजना देवी सहायक अध्यापक अविनाश कुमार गुप्ता सरिता शिक्षामित्र लक्ष्मीपुरी सिंह ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की आराधना के साथ किया। महानतम शिक्षक और शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर गांव के नवनियुक्त ग्राम प्रधान श्रवण कुमार जो पूर्व में एक शिक्षक रह चुके हैं, उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, यह भविष्य निर्मित करने की एक क्रियाविधि है। एक शिक्षक सही और गलत में भेद करना सीखाकर बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक हमें अनुशासित करते हैं। हमारे अंदर जिज्ञासा पैदा कर हमें सीखने के लिए उत्सुक बनाते हैं। ऐसे ही शिक्षक प्रबुद्ध होकर गुरु बनते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी ने ग्राम प्रधान श्रवण कुमार व एसएमसी अध्यक्ष रंजना देवी का अभिवादन करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं ज्ञापित की। सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, “बच्चों को विकसित होते देखना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। बतौर शिक्षक बच्चों के चरित्र निर्माण से लेकर उनके भविष्य निर्माण तक की यात्रा में हम पूर्ण निष्ठा, समर्पण, लगन और तन्मयता के साथ प्रतिबद्ध होकर लगे हुए हैं। उनसे मिलने वाला प्रेम और सम्मान हमारी धरोहर है जो प्रतिपल बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु हमें तत्पर रखता है।”
शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। जिनमें नृत्य-संगीत, भाषण, निबंध, रंगोली के मनमोहक और रचनात्मक कार्यक्रम प्रमुख रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App