सोनभद्र

अकीदतमंदों ने पूरे इस्लामी शानो शौकत से किया जुलूसे मुहम्मदीं में शिर्कत

सीओ व कोतवाल मय फोर्स रहे मुस्तैददुद्धी, सोनभद्र। सरकार, मुख्तार, हुजूर, यासीन की आमद मरहबा, नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, नारे रिसालत या रसूलल्लाह, जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद जैसे इस्लामिक नारे व मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम शम-ए-बज्मे हिदायत पर लाखों सलाम जैसे दुरुदो सलाम पढ़ते हुए सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम बंधुओं ने शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी में पूरे जोशो खरोश के साथ शिरकत की। हजरत नासिरे मिल्लत की अगुवाई में जुलूस निकाली गई। दुद्धी नगर सहित रामनगर, डूमरडीहा, खजूरी, बघाडू, डूमरडीहा, दीघुल, पिपराही, मलदेवा आदि ग्रामीण अंचलों के निवासी अकीदत मुस्लिम बंधु अपने सर पर रंग-बिरंगी इस्लामी पगड़ी बांधे जुलूस में सुबह 9 बजे मकतब जब्बरिया ईदगाह पहुंच गए। मख्तब जब्बारिया ईदगाह से निकला जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्ग से गुजरता हुआ अमवार मोड़ तक गया। फिर वापस जामा मस्जिद के पास आकर महफिले मिलाद के रूप में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधुओं द्वारा धर्म के लोगों को गुलाब का फूल देकर अपने नगर, क्षेत्र व देश की एकता, भाईचारा तथा मोहब्बत कायम रखने की अपील की गई। मौलानाओं ने हुजूर मुहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने की अपील की। तमाम जुर्म सहते हुए लोगों को अल्लाह की इबादत की दावत और अमन का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से मौलाना हाफिज सईद अनवर, हाफिज नजीर, मौलाना तौहीद साहब, मुस्तफा साहब, सदर कल्लन खान, कलीमुल्लाह खान, फतेहमुहम्मद खान, राजा बाबू, टुन्नू खान, शाहनवाज खान, कौनेन अली, एजाजुल हुदा आशिफ खान सहित भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार रॉय, कोतवाल मनोज सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों व पीएसी बल के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App